फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेम प्रसंग में उलझा युवती की मौत का रहस्य, सुराग तलाश रही पुलिस

Thu, 16 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घांटी बाजार/भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को धान के खेत में मिली एक युवती की लाश के मामले में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।
परिजनों के आरोप के बाद खुलासा हुआ है कि युवती का गांव के ही एक युवक से करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। युवक दूसरी जाति का बताया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि वारदात वाले दिन दोनों घांटी बाजार घूमने गए थे। फोन करने पर युवक ने ही फोन उठाया था। जल्द घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद युवती घर आई और भोजन के बाद परिजनों के सोने के बाद अचानक लापता हो गई।
युवती का शव मिलने के बाद आरोपी युवक मोबाइल बंद कर फरार है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। चादर में लिपटी युवती के गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान देख पुलिस इसकी जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस युवती का मोबाइल तलाश रही है। पुलिस ने मंगलवार की रात युवती के पिता से पूछताछ की तो उसमें प्रेम प्रंसग का मामला सामने आया।
परिजनों ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद दोनों छिप-छिप कर मिलते थे। उन्होंने बताया कि युवक गोरखपुर के एक निजी संस्थान में काम करता है। वारदात वाली रात घर पर मौजूद था, मगर शव मिलने के बाद से फरार है। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने घांटी बाजार की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ युवती का मोबाइल भी खोज रही है।
बुधवार को पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा। घर पर मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण और रिश्तेदार दिनभर पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में हर पहलू को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को कानून के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें