देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को संघ भवन में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी का स्वागत किया गया।
न्यायमूर्ति ने कहा कि अदालतों पर बढ़ता बोझ किसी एक के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए बार-बेंच को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े सपने देखने के लिए छोटे चीजों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह ने कहा न्यायमूर्ति की लोकप्रियता और न्याय निपुणता को देखते हुए अभी हम सभी को बहुत कुछ सीखना है। इसके पूर्व न्यायमूर्ति को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा व मंत्री अर्जुन यादव ने सम्मानित किया। इस दाैरान सुभाष चंद्र, श्रीराम तिवारी, अरविंद कुमार पांडेय माैजूद रहे।