सलेमपुर। नौ माह पूर्व प्रयागराज रेलवे स्टेशन से अगवा तीन साल के बेटे की बरामदगी के लिए पीड़ित मां दर-दर भटक रही है। अब तक कोई सुराग न मिलने पर महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेटे की बरामदगी करने तथा आरोपितों को दंड दिलाने की मांग की है। महिला का बेटे की तलाश में रो-रोकर हालत खराब हो गई है। जबकि पीड़िता ने अपहरणकर्ताओं द्वारा मोबाइल से किए जा रहे फोन का नंबर भी पुलिस को मुहैया कराई गई है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की जिगनी बाग अहिरौली लाला गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी सचिंदर चौहान का आरोप है कि उसके एक जान पहचान का व्यक्ति नौकरी लगाने के नाम पर 5 जुलाई 2024 को कानपुर बुलाया। वह अपने तीन साल के बेटे को लेकर कानपुर पहुंची तो नौकरी लगाने वाला व्यक्ति जालसाज निकल गया और टाल मटोल करने लगा। महिला उसके इरादे को समझ वहां से भाग निकली। जालसाज ने महिला के पीछे एक व्यक्ति को लगा दिया। वह उसके साथ प्रयागराज तक आया और महिला से मिलजुलकर रहने लगा। स्टेशन पर जब महिला को प्यास लगी तो वह अपने बच्चे तथा को उस जालसाज को सौंप कर पानी लेने चली गई। वापस लौटी तो वहां न तो उसका बच्चा था और न ही बैग। महिला ने प्रयागराज जीआरपी में बेटे के अपहरण की मुकदमा दर्ज कराई।नौ माह बीत जाने के बाद बच्चा न मिलने पर उसने मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराई है।