फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सीसी रोड पर बदमाशों ने लूट का बनाया था प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सीसी रोड पर बदमाशों ने लूट का बनाया था प्लान
विज्ञापन

देवरिया। लूट का प्रयास करने के दौरान होमगार्ड की बंदूक की गोली से घायल बरहज थाना क्षेत्र के भदिला दोयम गांव निवासी शिवम सिंह, पुलिस की नजर में गोरखपुर मंडल का बड़ा बदमाश है। इस गिरोह ने विभिन्न जनपदों में लूट की कई वारदातों का अंजाम दिया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि बदमाश सोमवार को घटना को अंजाम देने से पहले शहर के सीसी रोड पर स्थित एक मंदिर के पास देखे गए थे। वहां पर इनकी संख्या चार के आसपास थी। इसके एक घंटे बाद लूट की वारदात करने के लिए दो अलग-अलग बाइक से शहर में बरहज गली में पहुंच गए। एक बाइक पर तीन और दूसरे पर दो बदमाश बैठे थे।
पुलिस को जानकारी मिली है कि बदमाश कठिनईया- बेलडाड़ मार्ग से बाइक पर सवार होकर सीसी रोड सुबह पहुंचे थे। इस घटना में बरहज और मदनपुर थाना क्षेत्र के कुछ बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस संदिग्धों के मोबाइल फोन की काल डिटेल भी खंगालने में जुट गई है। इसमें शिवम सिंह के साथियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। यह बदमाश बरहज के नंदना वार्ड में किराए का कमरा लेकर रहता है। इससे पहले इसने बरहज में लूट की वारदात की थी।
विज्ञापन

महाराजगंज में एक व्यापारी की हत्या में भी इसका नाम सामने आया था। गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपित इंस्पेक्टर रहे जगत नरायण सिंह ने शिवम को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, जनपद की पुलिस पर दबाव बढ़ने पर शिवम और उसके साथियों ने अपना ठिकान गोरखपुर में बना लिया था। इसके कुछ साथी जनपद में कई वारदात कर चुके हैं। सवाल तो यह खड़ा हो रहा है कि करीब दो माह से शिवम बरहज में रहता था, पर वहां की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
सीसी कैमरे में कैद हुई घटना
देवरिया। शहर की बरहज गली में जिस जगह पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। वहां पर कई सीसी कैमरे लगे हुए हैं। इससे बचने के लिए बदमाशों ने हेलमेट और मास्क लगा रखा था। पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो बदमाशों के कारनामे दिख गए। बदमाश कैश वैन और रुपये लेकर आ रहे कर्मचारियों के आगे-पीछे चलते दिखाई पड़ रहे थे।
‘हम नहीं मारते तो बदमाश हमें मार देते’
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी योगेंद्र तिवारी सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ चुके हैं। उसके बाद होमगार्ड में भर्ती हो गए। खुद की लाइसेंसी बंदूक होने के कारण उन्होंने निजी कंपनी में कैशवैन में पार्ट टाइम नौकरी शुरू कर दी। शाम को कोतवाली में ड्यूटी करने के बाद हर रोज सुबह दस बजे से कैशवैन में गार्ड के तौर पर काम करते हैं। उनका कहना है कि कैश लूटने आए एक बदमाश पर गोली चलाकर उन्होंने तीस लाख रुपये और अपनी जान बचा ली। इस साहसिक कार्य पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीओ श्रीयश त्रिपाठी काफी खुश दिखे। जब एसपी ने वारदात के बारे में होमगार्ड से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि सर, अगर हम नहीं मारते तो बदमाश हमें मार देते, क्योंकि वे पिस्टल तान चुके थे।
प्रभुनाथ ने भी दिखाई हिम्मत
देवरिया। कैशवैन के कर्मचारी प्रभुनाथ पांडेय ने भी काफी हिम्मत दिखाई। जब एक बदमाश बैग सहित रुपये छिन रहा था तो कर्मचारी ने उसको पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने गोली मार दी और भागने लगे। इसी दौरान योगेंद्र पकड़ने के लपके तो उन पर पिस्टल तान दिया तो उन्होंने बदमाश के पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भाग निकले शिवम के साथी
देवरिया। जिस जगह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, वहां पर दो बैंक हैं। इससे कुछ दूरी पर पुलिस की चौकी भी है। बरहज गली को जोड़ने वाली बजाजी रोड पर काफी भीड़ रहती है। गोली चलने के बाद जब शिवम के साथी भीड़ से घिरने लगे तो रेलवे स्टेशन के रोड की तरफ भाग निकले, लेकिन उस समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। घटना के बाद पुलिस ने सिंधी मिल, रेलवे स्टेशन, मालवीय रोड आदि जगहों पर घेराबंदी की, लेकिन अन्य बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें