फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों के समर्थन में बाजार आज बंद रहेंगे

Sun, 03 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
लार नगर में अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी
विज्ञापन
देवरिया में सराफ कारोबारियों ने 32वें दिन दुकानें बंद रखी। मालवीय रोड स्थित धरना-स्थल पर कारोबारियों ने सोमवार को पूर्ण बंदी की सफलता पर चर्चा की।
विज्ञापन


सराफ मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के अलगाव वादियों से वार्ता करने के लिए बेचैन है। स्वर्ण व्यापारियों के सत्याग्रह पर ध्यान नहीं दे रही है। सभा का संचालन करते हुए अजय वर्मा ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण की बात करने वाले प्रधानमंत्री सभी शिल्पकारों के कौशल को समाप्त करना चाह रहे हैं। प्रेम अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को पूरे जिले में बंदी रहेगी।
विज्ञापन


इसको सभी लोग मिलकर सफल बनाएंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अवधेश सिंह, अजय, योगेंद्र वर्मा, शिवजी सराफ, नीरज, उत्तम पाटिल, सुरेश पवार, बब्बन राव, अरुण, गुलाब, गिरधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें