फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Sat, 24 May 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर पर हुए विवाद के बाद अधिवक्ताओं का आंदोलन उग्र होता जा रहा है । शुक्रवार को भारी पुलिस बल मौजूदगी देख अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने दीवानी गेट पर राज्य मंत्री के विरोध में सभा किया।
तत्पश्चात डीएम दिव्या मित्तल को ज्ञापन देकर मामले में शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण दीवानी न्यायालय में दूसरे दिन भी कार्य ठप रहा जिसके कारण वादकारियों को बैरंग वापस होना पड़ा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी व मंत्री अजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की मांग है कि राज्य मंत्री के दबाव पर दर्ज किया गया मुकदमा तत्काल निरस्त किया जाए। तत्पश्चात अधिवक्ता दीवानी न्यायालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गए, जहां जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को ज्ञापन दिए । उसके बाद दीवानी गेट पर मंच लगाकर सभा किया।
विज्ञापन

सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र राव, अशोक दीक्षित, अरविंद पाण्डेय, सुशील मिश्रा, दिवाकर शुक्ला, विपिन चंद्र पाठक, ऋषिराज मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्र, प्रबोध श्रीवास्तव, सच्चिदानंद यादव, वैभवकांत मिश्रा, लोकनाथ पांडेय, युगुल किशोर तिवारी, अजय मल्ल, रणविजय सिंह बघेल, अर्जुन यादव, राकेश तिवारी, शिवप्रकाश यादव, राजेश गौतम, हरिशंकर कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, मनोज मिश्राआदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें