देवरिया। बरियारपुर थाने में तैनात दरोगा नेपाल सिंह को दुकानदार के भाई के साथ मारपीट करने के मामले में लाइनहाजिर कर दिया गया है। घटना करीब एक सप्ताह पहले की है, जब दरोगा ने दुकान के सामने जाकर युवक को थप्पड़ मार दिया था।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग उठी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई।
प्रारंभिक जांच में दरोगा का आचरण नियमों के विपरीत पाए जाने पर उसे लाइनहाजिर कर दिया गया। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद