फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 23 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। क्षेत्र के खड़ेसर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध हालत में कमरे में फंदे के सहारे कुंडे से लटका विवाहिता का शव मिला। उसकी डेढ़ माह पहले छह नवंबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन

घटना में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बरहज के जयनगर निवासी ज्ञांती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सविता यादव (27) की शादी दो साल पहले खड़ेसर गांव निवासी नंदलाल यादव के साथ हुई थी।
शादी के समय से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। शनिवार की रात उसकी हत्या कर शव को साड़ी का फंदा बनाकर कुंडी से लटका दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सविता के पति नंदलाल यादव, जेठ दीनानाथ यादव, ननद संगीता और दीनानाथ यादव पर एफआईआर दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें