फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिविर में जांची गई मरीजों की सेहत

Thu, 26 Mar 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित राजस्थान अतिथि भवन परिसर में अध्यक्ष उमा अग्रवाल की अगुवाई में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। हड्डी और जोड़ रोग विशेषज्ञ केके जैन ने स्वास्थ्य शिविर में कमर दर्द, साइटिका, जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस, गठिया आदि हड्डी रोग से संबंधित 115 से अधिक रोगियों का उपचार कर निशुल्क दवा का वितरण किया।
विज्ञापन


कहा कि शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डी से संबंधित बीमारियां पैदा होने लगती है, इसलिए कैल्शियम के रूप में दूध दही, सफेद तिल को अपने आहार में अवश्य शामिल करें। सुबह सायंकाल पैदल अवश्य टहलें। अपने खान-पान व दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें तथा अत्याधिक नमक, चीनी व तला भूना खाद पदार्थ का सेवन न करें तो विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य ही धन है।

चेयरमैन उमा अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि दो अप्रैल को निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस कैम्प में क्षेत्र व कस्बे लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें