सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार से नीट मामले में जवाबदेही तय करे। नीट लीक के बाद देशभर में 30 अभ्यर्थियों द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सरकार जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करे। साथ ही जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में भी उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई करे। उन्होंने इस मामले में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग किया।
राष्ट्रीय सचिव ने कहाकि जंतर मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन आधी सदी के बाद हुआ दूसरा प्रदर्शन है। सन 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में छात्रों ने देशभर में प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब यह दूसरा बड़ा प्रदर्शन है। उन्होंने कहाकि छात्र गांधीवादी तरीके से आंदोलनरत हैं। सोनम वांगचुंग भूख हड़ताल पर हैं। इनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनम को गुपचुप तरीके से सफेद कपड़े में लपेटकर ले जाया गया। छात्र संसद जा रहे थे, प्रधानमंत्री को बाहर आकर छात्रों से बात करनी चाहिए थे। उन्होने सवाल किया कि सोनम वांगचुंग से जंतर मंतर पर सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं मिला।