भटनी। क्षेत्र के भटनी खास गांव में कोर्ट के आदेश पर कराए गए भूमि के पत्थर नसब को उखाड़कर फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, भटनी खास निवासी मीरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि भटनी खास स्थित आराजी संख्या 33, रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि में उनका भी सह-खातेदारी का अधिकार है। आरोप है कि 11 जुलाई को नोनापार गांव निवासी मोनू तिवारी ने पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद