फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती को अस्पताल से मिली छुट्टी, बहन के घर गई

Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर गई एक युवती ने ब्लेड से अपनी गर्दन व पेट पर जख्म का निशान बनाकर बाइक सवार दो अज्ञात को आरोपित किया।
पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो युवती ने सारी सच्चाई बयां कर दी। इधर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद युवती के परिजन उसे घर न ले जाकर उसकी बहन के यहां रखे हैं। वहीं उसके प्रेमी के परिजनों की मानें तो वह बाहर है। युवती उसके परिजनों पर बार-बार उससे शादी कराने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती लखनऊ में एक ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थी। आठ अक्तूबर को वह अपने घर पहुंची। उसे थाना क्षेत्र के पड़री निवासी एक युवक ने घर पर छोड़ा था। उक्त युवक भी उसके साथ ही ब्यूटी पार्लर में कार्य करता था। 15 अक्तूबर को वह अपनी बुआ सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची। शनिवार को वह अपनी बुआ के साथ खेत की तरफ धान की कटाई करने के निकली। अभी बुआ पीछे से आ ही रही थी कि युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बुआ भी भागते हुए अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची तो युवती ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने उसपर चाकू से हमला बोल दिया है। हमलावर भाग भी गए। इधर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने युवती से कड़ाई दिखाई तो युवती ने खुद ही हमला करने की बात कही। पुलिस ने युवक के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि वह तो बाहर है।
विज्ञापन

युवती उसकी मां के नंबर पर बार-बार फोन कर शादी करने का दबाव बना रही है। शनिवार को युवक की मां ने साफ तौर पर कहा कि उसे जो करना हो करे। अगर उसके बेटे के दस वर्ष की सजा भी काटनी होगी तो काट लेगा, पर शादी नहीं करेगा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि युवती का प्राथमिक इलाज कराने के बाद परिजन लेकर चले गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें