फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जालसाज ने युवती को स्कूटी वापस किया

Tue, 25 Feb 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर के एक निजी बैंक की शाखा से लोन लेकर स्कूटी लेने वाली एक युवती जालसाजी का शिकार हो गई थी। दो किश्त नहीं जमा करने खुद को बैंक का स्टॉफ बताकर चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंचा एक शख्स उसकी स्कूटी लेकर चला गया था। पुलिस ने जब एजेंसी पहुंच जांच शुरू की तो स्कूटी ले जाने वाला व्यक्ति अलर्ट हो गया। उसने युवती को फोन कर स्कूटी लेकर जाने के लिए फोन किया। युवती को उसने भटवालिया चौराहा पर से स्कूटी ले जाने की बात कहकर एक नंबर दिया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची युवती का चेहरा स्कूटी को देख खिलखिला उठा। इधर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाने चली आई। पुलिस आरोपी के बारे में युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में शहर के लंगड़ी देवरिया निवासी अंजली शर्मा पुत्री कृष्णमुरारी ने कहा कि मार्च 2024 में फाइनेंस से स्कूटी ली। प्रतिमाह उसके एकाउंट से 5300 सौ रुपये कटता था। कुल एक लाख दस हजार रुपये जमा करना था। सितंबर तक उसने किश्त जमा किया। इसके बाद परिवार में कुछ दिक्कतें व परेशानी आ गई। इसके चलते एक से दो किश्त वह नहीं जमा कर पाई। इसी बीच खुद बैंक का कर्मी बताते हुए किस्त जमा करने या फिर वाहन देने का दबाव बनाया तो अंजली के परिजनों ने वाहन दे दिया था। इसके बाद आए दिन पेमेंट के लिए दबाव बनाने लगा था। वाहन ले जाने वाले व्यक्ति को नगदी दस हजार रुपया देते हुए स्कूटी देने की अंजली ने बात कही तो वह पूरा पैसा देने को कहा था। युवक ने सोमवार को युवती को फोन कर स्कूटी लेकर जाने की बात कही। युवती ने उसे कोतवाली बुलाया। इसके बाद आरोपी ने युवती को फोन कर भटवलिया चौराहे के समीप से अपनी स्कूटी एक युवक से लेकर जाने की बात कही। इधर पुलिस ने उक्त को हिरासत में लेकर आरोपी के बारे में जानकारी लेने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें