फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भयंकर पहलवान ने अमित को काला जंग दांव लगाकर दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनकपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को दशहरा के अवसर पर विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 26 पहलवानों ने दमखम दिखाया। करीब आधा दर्जन मुकाबले बराबरी पर छूटे। प्रतियोगिता में हनुमानगंज के भयंकर पहलवान और अयोध्या के अमित के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। भयंकर पहलवान ने काला जंग दांव लगाकर अमित को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बरियारपुर के आकाश ने बघौचघाट के शाहिल को, प्रेमनगर के राहुल ने मुड़ीकटवा के जूनियर को, कसया के अंश ने बघौचघाट के शाहिद को और मुड़ीकटवा के गोलू ने प्रेमनगर के राज को पटखनी देकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मुंशी कुशवाहा ने निभाई।
इससे पहले पूर्व प्रधान रामकृपाल राव, पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव कुशवाहा, सभासद विजय बहादुर, सभासद रणधीर सिंह गोलू, पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, अमर सिंह, साहब अंसारी, मुकेश सिंह और प्रमोद राव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जयप्रकाश प्रजापति, राम प्रताप राव, अजीत कन्नौजिया, भृगुन मद्धेशिया, टुनटुन राव, दिवेश कौशिक, अंशु राव और सचिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें