फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीआरडी इंटर कॉलेज की चार छात्राओं का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा विकासखंड के बीआरडी इंटर कॉलेज ओलीपट्टी की चार छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में विद्यालय की अनीता प्रसाद, संगीता पोद्दार, खुशबू गुप्ता और खुशी कुमारी ने सफलता हासिल की। चारों छात्राएं विद्यालय के कोच मोहम्मद इजहार के निर्देशन में नियमित अभ्यास करती हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
छात्राओं के चयन पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर राय, आकाश राय, हरेराम राय, सुनील राय, ओमप्रकाश राय, विनोद यादव और अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

बीआरडी इंटर कॉलेज ओलीपट्टी की चार छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें