फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेहरौना चेकपोस्ट का बैरियर तोड़ पिकअप लेकर बिहार भागा चालक

Sat, 11 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। शुक्रवार को यूपी-बिहार सीमा पर स्थित मेहरौना चेकपोस्ट पर एक संदिग्ध खाली पिकअप पुलिस बैरियर तोड़कर बिहार में प्रवेश कर गया। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, मगर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, लार की ओर से आ रहे पिकअप को पुलिस ने रोका तो चालक ने चेकपोस्ट पर रखे ड्रमों को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार से बिहार की सीमा में घुस गया। चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, मगर उसे रोक नहीं पाया। मेहरौना पुल के उस पार बिहार पुलिस श्रीकरपुर में भी नियमित रूप से बैरियर लगाकर वाहनों की जांच करती है, मगर यह वाहन बिहार पुलिस के हाथ भी नहीं लगा।
विज्ञापन

चर्चा है कि पिकअप में कुछ संदिग्ध सामान हो सकता था, जिसके कारण चालक ने पुलिस के रोकने पर गाड़ी नहीं रोकी।
इस संबंध में मेहरौना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक पिकअप को रोकने की कोशिश की गई थी, मगर वह चेकपोस्ट पर रखे ड्रमों को टक्कर मारकर बिहार की ओर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने लार थाने के मेहरौना बॉर्डर पर डबल लेयर चेकिंग की व्यवस्था की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस की दूसरी टीम मौके पर मौजूद थी या यह व्यवस्था सिर्फ फाइलों में ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें