फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की तरक्की के बिना देश का विकास अधूरा: श्रीराम चौहान

विज्ञापन
नेटसेड हाउस का प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने उदघाटन किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
किसानों की तरक्की के बिना देश का विकास अधूरा: श्रीराम चौहान
विज्ञापन

तरकुलवा (देवरिया)। ब्लाक के कैथवलिया सबवट में प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने बृहस्पतिवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन (राष्ट्रीय बागवानी मिशन) के तहत 3.976 लाख की लागत से 560 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित शेड नेट हाउस का उद्घाटन किया। ग्रीन हाउस में उगाए आलू, बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी आदि विभिन्न प्रजाति के सब्जियों एवं फलों की पौध का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि किसानों की तरक्की के बिना देश का विकास अधूरा है। किसान की खुशहाली से ही देश खुशहाल होगा। आधुनिक खेती से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। भाजपा सरकार गांव, गरीब एवं किसानों की सरकार है। व्यक्ति के कर्म और कौशल का परिणाम होता है निर्माण। यदि व्यक्ति कर्म करे तो रेगिस्तान में भी बेहतर उपज कर सकता है। इसका जीता जागता नमूना है इस गांव के ओट नारायण द्वारा की गई खेती। आज जरूरत है औषधीय पौधों, सब्जियों, फलों की खेती की जाए। सरकार इसके लिए 50 प्रतिशत अनुदान दे रही है। विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर अराजकता फैला रहे हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक जय सिंह कुशवाहा एवं लाभार्थी ओट नारायण ने प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामपुर कारखाना विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, अजय शाही, डॉ. मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जीवन पति त्रिपाठी, रवींद्र किशोर कौशल, राजेश सिंह सेंगर, दुष्यंत राव, मणिकांत राव, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें