फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग नहीं, संसाधनों के अभाव से जूझ रहा विभाग

Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर। गेहूं कटाई का सीजन शुरू हो गया है। साथ ही, फसलों में आग लगने की घटनाएं भी हाेने लगी हैं। प्रशासन की आंखों के सामने बच्चे की तरफ फसल का पालन-पोषण करने वाले किसानों की गेहूं की फसलें जलकर राख हो रहीं हैं।
अग्निशमन विभाग भी सीमित संसाधनों से जिले में आग पर काबू पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। उसके पास देवरिया शहर में एक फायर स्टेशन है। उसी के सहारे पूरे जिले में आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल एक मार्च से 30 जून के बीच कुल 605 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं थीं। अप्रैल में ही 392 जगहों पर आग लगी थी। सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं सदर तहसील में हुई थीं। यहां 238 स्थानों पर आग लगी थी। 494 प्रभावितों को 27.20 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था।
इसके बावजूद आग बुझाने के लिए संसाधन नहीं बढ़ रहे हैं। मझौली राज में बनकर तैयार फायर स्टेशन इस साल भी हैंडओवर नहीं हो पाया।
रकम जमा होने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लग पाया है। इसे अक्टूबर 2024 में हैंडओवर होना था। यहां पर 10 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय और फायर स्टेशन का भवन तैयार है।
गर्मी के साथ हवा चलने से आग लगने की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। ऐसे में संसाधन और कर्मचारियों की कमी मुसीबत खड़ी कर रही है। जिले में सात गाड़ियां हैं।
इनमें चार बड़ी व तीन छोटी गाड़ी शामिल है। चालक के सात पद हैं, मगर तैनाती दो की है। सबसे बड़ी गाड़ी की क्षमता 4500 लीटर व उससे छोटी गाड़ी की क्षमता 2500 लीटर है। छोटी गाड़ी 400 लीटर की क्षमता है। शहर में कुल 15 फायर हाइड्रेंट हैं।
वहीं रुद्रपुर के सेमरौना में फायर स्टेशन बनाने लिए कार्य चल रहा है। चार करोड़ का एस्टीमेट था। अब चार करोड़ 60 लाख का रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया है। भाटपार रानी के पिपरा बघेट उत्तरी पट्टी में फायर स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित कर अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बरहज में फायर स्टेशन के लिए 4148 वर्ग मीटर ग्राम फुलवरिया ब्लॉक भलुअनी में जमीन चिह्नित की गई है। पथरदेवा में कोयरपट्टी में भी जमीन चिह्नित कर ली गई है। अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उसरा बाजार इंडस्ट्रियल स्टेट में फायर स्टेशन कार्यदायी संस्था यूपीसीडा बनवा रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सीमित संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के बाद भी फायर स्टेशन हर समय अलर्ट रहता है। सूचना मिलते ही 52 सेकेंड में त्वरित रिसपांस के तहत दमकल गाड़ी घटना स्थल के लिए निकल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें