फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी बढ़ा रही बीमारी, खांसी-बुखार के बढ़ गए मरीज

Mon, 07 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। कूलर और अन्य गंदा पानी के एकत्र होने से बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ गया है।
इसकी चपेट में आने से लोग बुखार, सूखी खांसी, थकान सहित अन्य समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीज रोजाना पहुंचे रहे हैं। इससे पीड़ित करीब आठ से दस लोग इलाज कराने आ रहे हैं।
डॉक्टर परीक्षण के बाद दवा लेने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। तापमान बढ़ रहा है। गर्मी से लोग परेशान हैं। इससे राहत के लिए कूलर का प्रयोग शुरू हो गया है। इसका पानी गंदा हो जाने पर संक्रमण फैलता है। इसके अलावा अन्य जगह एकत्र पानी के गंदा होने से उसमें लीजियोनेला बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जिसकी वजह से संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

इसमें बुखार, सूखी खांसी, थकान, भूख नहीं लगता है। इसकी चपेट में लोग आ रहे हैं। इलाज में लापरवाही से दिक्कत बढ़ सकती है और निमोनिया से ग्रसित हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस तरह के लक्षण लेकर लोग मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा टीबी से भी पीड़ित हो सकते हैं। चेस्ट, श्वास व टीबी विभाग में हर रोज आठ से दस मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर लक्षण के आधार परीक्षण करने के बाद जांच कराकर दवा दे रहे हैं। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
नियमित दवा लेने पर इसे ठीक होने में दस से पंद्रह दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें