फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में काली मिट्टी से बनेगी क्रिकेट पिच

Sat, 21 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट पिच को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही,इसके बगल में ही नई पिच भी बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए काली मिट्टी परिसर में गिराई गई है।
खेल विभाग की ओर से बैतालपुर स्थित एक ताल से काली मिट्टी मंगाई गई है। पुरानी पिच की मरम्मत के कार्य के अंतर्गत चार इंच मोटी लेयर बनेगी। इससे पिच जहां तरोताजा हो जाएगी, वहीं इससे इस पर अच्छी बाउंस मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसे में गेंदबाज की गेंद अच्छी गति के साथ उछाल लेती निकलेगी, वहीं इससे बल्लेबाज व गेंदबाज दोनो के प्रदर्शन में सुधार आने की उम्मीद है।
इसके साथ ही क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ी जो बगल में स्थित टर्फ विकेट पर अभ्यास करते हैं, वहां भी मिट्टी गिराई जाएगी।
साथ ही स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के लिए बन रहे टर्फ पिच पर मिट्टी का उपयोग कर इसे और बेहतर बनाने की योजना बन रही है।।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि स्टेडियम के बीचोबीच स्थित पिच, छात्रावास के खिलाड़ियों व स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के लिए पहले से बनी पिच को और बेहतर बनाने के लिए काली मिट्टी मंगाई गई है।
विज्ञापन

भविष्य में ग्राउंड के बीच स्थित पहली पिच के बगल में एक और पिच बनाने की योजना है। नई तैयार पिचों पर अभ्यास करने में खिलाड़ियों को तकनीकी रुप से अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें