फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गृहविज्ञान और संगीत विषय में स्नातक एवं अंग्रेजी में परास्नातक का सर्वाधिक क्रेज

Sat, 21 Jun 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। नौ विषयों में स्नातक तथा अंग्रेजी में परास्नातक की सुविधा यहां मौजूद है। बीते वर्षों में गृहविज्ञान, संगीत , हिंदी व अंग्रेजी आदि विषयों स्नातक करने को लेकर यहां छात्राओं में सर्वाधिक क्रेज रहा है।
सरकारी महाविद्यालय होने से एवं अन्य कॉलेजों की अपेक्षा फीस कम होने से दूरदराज से छात्राएं यहां पढ़ने आती हैं। जिले की छात्राएं को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 1978 में इस कॉलेज की स्थापना शासन स्तर से की गई।
विज्ञापन

तब से लेकर 1990 तक महाविद्यालय किराए के भवनों में चलता रहा। प्रथम सत्र में 50 छात्राओं का प्रवेश हुआ था। गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक स्तर पर हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गृहविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास, समाजशास्त्र और संगीत विषयों के साथ संबद्धता मिली। अगले वर्षों में छात्राओं की संख्या में वृद्धि होती गई। वर्ष 1991 में महाविद्यालय सीसी रोड में अपने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित हो गया। वर्तमान में यहां हिंदी, गृहविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, संगीत, शारीरिक शिक्षा में स्नातक तथा अंग्रेजी में रेगुलर परास्नातक की सुविधा है। इसके अलावा प्राइवेट हिंदी, समाजशास्त्र विषय में एमए भी किया जा सकता है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि एक जून से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन पत्र वितरण भी शुरू हो गया है। एक जुलाई से प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज में राजर्षि टंडन ओपेन विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र भी हैं, जहां से विश्वविद्यालय की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों व डिप्लोमा कोर्स में भी प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें