फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ ठाकुर के मुकदमे में कोर्ट ने 27 तक विवेचक से मांगी रिपोर्ट

Wed, 22 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने अपने खिलाफ देवरिया के सदर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में अब तक की कार्रवाई की प्रगति जानने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। इस पर बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विवेचक सोबरन सिंह से 27 जुलाई तक प्रगति आख्या मांगा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी की ओर कोर्ट में दी गई अर्जी में कहा गया है उनके मुवक्किल अमिताभ ठाकुर पर देवरिया के एक इंडस्ट्रियल प्लॉट में कथित जालसाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुए 10 महीने से अधिक हो चुके हैं। फिर भी जांच को कानूनी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचाया गया।
पुलिस रिपोर्ट कोर्ट मेंे प्रस्तुत नहीं की गई, जबकि प्राथमिकी दर्ज होने के दो महीने के भीतर ही अमिताभ ठाकुर को शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए मामले में अब तक हुई समस्त कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट तलब करने की कोर्ट से अपील की गई है। इस मामले में अमिताभ ठाकुर करीब दो महीने देवरिया जेल में रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें