फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंपती को पीटा, बचाव में पहुंचे बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला

Thu, 22 Oct 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। गौरकोठी गांव में पुरानी रंजिश में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। खेत से घर लौट रहे दंपती को घेरकर मारपीट करने और बचाव में पहुंचे बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर जानलेवा हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन

हमले में बेटा लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि उसके माता-पिता को चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दो संदिगधों को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है।
गांव निवासी प्रवीण गुप्ता के अनुसार, 21 अक्तूबर की सुबह करीब 7:30 बजे उनके माता-पिता खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव में अभिनव राव के दरवाजे के सामने पहुंचते ही अभिनव राव, वैभव राव, प्रीति राव, शिवानी राव और दुर्गावती ने दंपती को घेर लिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने बाइक तोड़ दी। लोगों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

प्रवीण का आरोप है कि हमले में उनके माता-पिता को भी गंभीर चोटें आईं। सीओ सलेमपुर गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें