फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की जान गई

Thu, 22 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। नगर के पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

मठिया रमईपुर निवासी लाल साहब बुधवार की रात करीब 11 बजे पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए मगर उनकी जान नहीं बच सकी। लाल साहब दिवंगत प्रेमचंद के पुत्र थे।
वह दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। पिता के निधन के बाद वह परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाते थे। बेटे की मौत से मां राजपूती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें