फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर खोदकर छोड़े गड्ढों को ठेकेदार ने भरवाए

Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। जल निगम की तरफ से कस्बे में खोदकर छोड़े गड्ढे को शुक्रवार को ठेकेदार ने भरवाना शुरू कर दिया। दशहरा पर्व पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए व्यापारियों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

एक साल तक काम बंद होने के बाद फिर से पानी की आपूर्ति के लिए पाइप बिछाई जा रही है। ठेकेदार ने पाइप भूमिगत कराने के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदवाकर छोड़ रखा था।
अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में सड़क किनारे खुले गड्ढे, दशहरा में हादसे का खतरा शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों के निर्देश पर ठेकेदार ने तत्काल गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया। जल निगम के अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने बताया कि त्योहार को देखते हुए ठेकेदार को तुरंत काम समाप्त कर गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें