फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सचिव के निलंबन के विरोध में प्रधान लामबंद

Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। विकास खंड बैतालपुर के उधोपुर में तैनात ग्राम पंचायत सचिव सोनू यादव के निलंबन के विरोध में पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निलंबन वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 12 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
मामला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत से जुड़ा है। बताया गया कि पहली किस्त मिलने के बाद गड्ढा खोदा गया था मगर बारिश से उसमें पानी भर गया था।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों का कहना है कि हादसे के बाद लाभार्थी ने लिखित बयान में किसी अधिकारी या कर्मचारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। इसके बावजूद सचिव को निलंबित कर दिया गया।
उनका आरोप है कि पक्ष सुने बिना कार्रवाई से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल है। ज्ञापन देने वालों में अनिकेत कुमार, संजय कुमार यादव, संदीप त्रिपाठी और अभिनंदन राव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें