रामपुर कारखाना। चाय की दुकान में शराब पीने से मना करना एक पुलिसकर्मी को नागवार गुजरा। आरोप है कि उसने दुकानदार की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर भाग निकला। दुकानदार ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के वार्ड निवासी गणेश चौहान की थाने के सामने चाय की दुकान है। थाने पर दी तहरीर में गणेश का आरोप है कि देर रात डायल 112 के एक सिपाही उसकी दुकान में बैठकर शराब पीने लगा। जब वह घर से अपना भोजन लेकर दुकान पर आया तो उसने सिपाही को शराब पीने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर सिपाही भड़क गया और गणेश की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवादु