फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरे दिन जाम से जूझता रहा शहर, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Mon, 24 Nov 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल वाली सड़क पर रेंगती गाड़ियां, फोटो : संवाद - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में वृद्ध की मौत के बाद चिकित्सक स्टाफ से बहस करते परिजन। स्रोत वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
देवरिया। शहर में सोमवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। गोरखपुर रोड ओवरब्रिज से लेकर रुद्रपुर मोड़ तक गाड़ियां शाम तक रेंगती रहीं। पटरियों पर दुकानें लगने के कारण लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल भरा रहा।
विज्ञापन

लगन के सीजन में शहर में गाड़ियों का आवागमन बढ़ गया है। इसके चलते जाम की स्थिति रही। सुबह 10 बजे के बाद शाम सात बजे तक शहर में गाड़ियां रेंगतीं रहीं। इसके चलते जरूरी काम से शहर से होकर गुजरने वाले लोगों को दो किमी की दूरी पार करने में आधा घंटा लग गया। एंबुलेंस और अन्य आवश्यक आपूर्ति वाले सामानों के वाहनों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
शहर में कसया, हाटा से देवरिया शहर से गाड़ियां आने से फोरलेन की पूर्वी पटरी पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं सलेमपुर, बरहज और रुद्रपुर की ओर आने वाली गाड़ियों के चलते पश्चिम पटरी पर जाम की स्थिति बनी रही। शहर में आने वाले और शहर से निकलने वाले परेशान रहे। इसके अलावा मोतीलाल रोड, जलकल रोड में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साकेत नगर में दो बजे के करीब स्कूली वाहनों के चलते जाम की स्थिति बनी रही। सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि शहर में जाम है। इसको दिखवा रहे हैं। जाम का जो भी कारण होगा, उसको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें