बरहज। क्षेत्र के मोहरा-बरांव-पकड़ी सड़क करीब 10 किमी टूट गई थी। इससे राह चलना दूभर हो गया था। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
इसे दीपावली तक तैयार हो जाना था लेकिन करीब एक माह से गिट्टी-मिट्टी का कार्य कराकर विभाग ने काम बंद कर दिया है। इससे सड़क से धूल उड़ रही है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 23 करोड़ की लागत से मोहरा-बरांव-पकड़ी मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें 10 करोड़ रुपये पांच वर्ष तक मरम्मत कार्य के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। शुरू में सड़क पर तेजी से कार्य कराया गया लेकिन दीपावली के नजदीक आने पर काम रोक दिया गया जो आज तक शुरू नहीं कराया जा सका है। गिट्टी और मिट्टी पड़ने से सड़क पर धूल उठ रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।