फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्षेत्राधिकारी ने किया थाने का निरीक्षण

Fri, 14 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बृहस्पतिवार को बघौचघाट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप निरीक्षकों को विवेचना में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं थाना प्रभारी को जनता की समस्या का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान बैरक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने सबसे पहले थाने के मालखाना की जांच की। उन्होंने मालखाने में मौजूद रायफल, पिस्टल और गोलियों की गिनती करवाई और उसकी सफाई और रखरखाव की जानकारी ली। कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने सभी रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए विवेचना में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं ग्राम रजिस्टर में अपराधियों के बारे में जानकारी दुरुस्त रखने की बात कही। क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों के बारे में थाना प्रभारी से जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी ने थाने के मेस और बैरक का भी निरीक्षण किया। बैरक में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों और चौकीदारों पर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने उन्हें थाने की पूरी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें