फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भगवामय हुआ नगर

Fri, 14 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पीतवस्त्र में महिलाएं पवित्र बरूथनी नदी से जल भरकर नगर में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची। वहां बरूथनी नदी के जल से कथा स्थल का शुद्धीकरण किया गया।
विज्ञापन


गोला वार्ड के मूर्ति नंबर एक स्थल पर आयोजित होने वाली कथा में व्यास पंडित राहुल त्रिपाठी शाम छह बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कथा 13 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगी।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष सिर पर कलश लेकर नगर का भ्रमण किए। कलश यात्रा दिन 11 बजे से निकलकर सेमरौना चौराहा, आदर्श चौराहा, खजुहा, इमामबाड़ा, बस स्टेशन, पक्का चौक, पुन्नी चौराहा, जमुनी चौराहा और गोला वार्ड होकर कथा स्थल पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भगवा ध्वज से पटा रहा। नगर जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। कलश यात्रा में कथा के आयोजक भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, चेयरमैन सुधा निगम, सुशील, मोती निगम, बेचन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें