फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वर्षों से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा बस स्टेशन

Wed, 19 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर का बदहाल बस स्टेशन परिसर, फोटो संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। 30 साल से काया बदलने के इंतजार में पड़ा बस स्टेशन अपनी बदहाली पर रो रहा है। यहां शाम ढलने के बाद नगरों के लिए बस नहीं मिलती है। यात्रियों को ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बस स्टेशन के सुंदरीकरण कराने की कार्यवाही जनप्रतिनिधियों के बयान तक ही सिमट कर रह गई, जिसके कारण साल में चार महीने बस स्टेशन परिसर बरसात के पानी में डूबा रहता है।
परिसर में फल मंडी का कूड़ा गिरने के कारण बस से यात्रा करने वालों को नाक बंद करके बस में बैठना पड़ता है। क्षेत्र में हर चुनाव में बस स्टेशन के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठता है, हालांकि अब तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर स्थित बस स्टेशन परिसर का परिवहन मंत्री, एमएलसी और विधायक अलग-अलग बयान देकर दो साल से कायाकल्प करने की बात कर चुके हैं, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
सुबह से शाम पांच बजे तक गोरखपुर रूट पर बस मिलती है, जबकि देवरिया जाने के लिए सुबह शाम ही बस की व्यवस्था है। नरायनपुर और नकईल रोड पर दिन में एक बार सरकारी बस का आवागमन होता है। मदनपुर से होकर देवरिया जाने के लिए सुबह और लौटने के लिए शाम तक बस का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें