फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रीढ़ में फंसी है गोली, कमर के नीचे का हिस्सा निष्कि्रय

Sun, 02 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अनमोल मिश्र,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। बाइक सवार तीन नकाबपोशों के गोली मारने से घायल अनमोल मिश्रा (24) तीन दिन बाद भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसके कमर के नीचे का अंग काम नहीं कर रहा है।
रक्तस्राव अधिक होने की वजह से लखनऊ के केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में गोली निकालने के लिए शनिवार को भी ऑपरेशन नहीं हो पाया। पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि डॉक्टर ने बताया है कि 10 दिन बाद ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। इसके बाद से कमर से नीचे के अंग काम करने लगेगा। उधर, वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस नकाबपोशों के करीब नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

उधर, युवती से पूछताछ कर पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। इसके अलावा युवती के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर वारदात की तह में पहुंचने की कोशिश कर रही है। तीसरे दिन शनिवार को भी पुलिस की टीमों ने नकाबपोशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, मगर सफलता नहीं मिली।
बता दें कि, मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी अनमोल मिश्रा बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे घर के सामने खड़े थे। आरोप है कि एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश पहुंचे और अनमोल को निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से अनमोल अचेत होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक शनिवार की सुबह डॉक्टरों की टीम अनमोल के रीढ़ में फंसी गोली को निकालने की तैयारी में थी। जांच रिपोर्ट में बेहद कम खून होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद ऑपरेशन को टाल दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि रिपोर्ट सामान्य रहा तो 10 दिन बाद ऑपरेशन होगा। तब तक उसका इलाज इमरजेंसी में चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें