फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सऊदी अरब से लाया गया शव

Sun, 30 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली तिवारी निवासी मोहम्मद आलीम 22 वर्ष पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। कुछ दिन पहले सऊदी अरब में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को गांव के कब्रिस्तान में परिजनों ने उन्हें दफन किया। अहिरौली तिवारी निवासी मोहम्मद आलीम (65) वर्ष घर की माली हालत सुधारने के लिए वर्ष 2003 में सऊदी अरब कमाने गए थे। 2018 में उनकी तबीयत खराब हो गई। इस वजह से वह पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करा सके।
विज्ञापन

18 अगस्त 2025 से उनकी तबीयत और बिगड़ गई। बेटे सद्दाम हुसैन उन्हें वापस लाने के लिए सऊदी अरब पहुंच गए, लेकिन वतन वापस आने के पहले ही सऊदी अरब में ही उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें