फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की हत्या कर फेंकी लाश, आंख भी निकाली

Mon, 30 Mar 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के सिसवा से भट्ट जमुआन गांव जाने वाले पुलिया के नीचे रविवार की सुबह करीब 32 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में मिला। युवक के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान थे और उसकी बाईं आंख भी निकाल ली गई है। हालत देखकर लोग आशंका जता रहे हैं कि युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान खड़ंजा वाले रास्ते पर स्थित पुलिया के नीचे गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। पूरी तरह नग्न अवस्था में शव पीठ के बल पड़ा था। शोर मचाने पर गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे। सड़क के किनारे शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। कुछ देर बाद थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। उसके चेहरे, सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक की बाईं आंख निकाल ली गई है। इससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। ऐसी आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें