फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से पढ़ने निकले छात्र की गड्ढे में मिली लाश, हत्या की आशंका

Sun, 14 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कार्तिक की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। लार थाना क्षेत्र के रावतपार अमेठिया गांव में घर से पढ़ने निकले छात्र का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर गड्ढे में मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस मामले में पुलिस एक दिन पहले गुमशुदगी दर्ज की थी।
जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के रावतपार अमेठिया निवासी श्रीप्रकाश सिंह का आठ वर्षीय बेटा कार्तिक सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वह शनिवार को घर से स्कूल गया था और शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश देर रात तक की, मगर पता नहीं चला। कार्तिक के चाचा पोरस सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गांव वालों ने रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर छात्र का शव गड्ढे में देखा तो शोर मचाया। गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छात्र के चेहरे पर चोट के निशान थे। घर वालों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। कार्तिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता श्रीप्रकाश सिंह अंधे हैं। मां की मानसिक हालत कमजोर है। बेटे की मौत के बाद रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। वहीं गांव में पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी ली, मगर छात्र खेत में कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें