फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर जा रहे साइकिल सवार मजदूर का सड़क के किनारे मिला शव

Sun, 25 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। घर जा रहे गुठनी थाना क्षेत्र के एक मजदूर का शव रविवार की सुबह रामजानकी मार्ग पर मेहरौना गांव के समीप औंधे मुंह पड़ा मिला। नाक पर चोट के निशान थे। उसकी साइकिल पास में गिरी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के गुठनी गांव निवासी 28 वर्षीय अजय साह घर पर रह कर मजदूरी करता था। वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था। इसी बीच सुबह लार थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव के समीप रामजानकी मार्ग पर उसका शव सड़क किनारे औंधे मुंह मिला। नाक पर चोट के निशान थे। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें