सलेमपुर। ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भटनी थाना क्षेत्र के बनरही गांव निवासी रणवीर सिंह (50) पुत्र स्व. लालबाबू सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद मेडिकल कॉलेज में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह रोज की तरह ड्यूटी पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार की रात अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
अभी सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर रामपुर बुजुर्ग मोड स्थित एक धर्मकांटा के पास पहुंचे कि अचानक एक ट्रक चालक ने धर्मकांटा से वजन कराकर अपनी ट्रक पीछे रोड की ओर कर दिया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। टक्कर इतना तेज ररा कि बाइक सवार रणवीर सिंह हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई। संवाद