फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हमलावरों ने कार सवार दो युवकों को घेरकर किया जानलेवा हमला

Thu, 19 Jun 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवारों ने सरेराह कार सवार दो युवकों को घेरकर पहले हाॅकी-डंडे से कार का शीशा तोड़ा। फिर दहशत फैलाते हुए फिल्मी स्टाइल में कार चालक और उसके साथी को गाड़ी से बाहर खींच कर उनपर जानलेवा हमला कर दिया।
इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी देर तक हमलावरों ने उत्पात मचाया। हमलावरों के हमले से कार सवार दोनों युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस के आने पर हमलावर भाग निकले। बताया जा रहा है कि एक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पगरा परसिया निवासी रंजेश यादव (38) पुत्र बलराम यादव दोस्त अनूप सिंह (30) पुत्र विनोद सिंह निवासी बगहा मठिया थाना बरियारपुर के साथ मंगलवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना करने गए थे।
वहां से लौटते वक्त सोनूघाट चौराहे पर रंजेश यादव का पीछा करते कुछ बाइक सवार पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसके बाद रंजेश वहां से जान बचाकर खुखुंदू चौराहे पर पहुंचा।
यहां से वह कार लेकर अभी नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर महज दो सौ मीटर ही पहुंचा था, इसी बीच चार-पांच बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर कार रोक लिया और हाॅकी-डंडे से कार पर ताबड़तोड़ वाॅर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या 10 से अधिक थी। सभी हाथों में हाॅकी-डंडे लिए थे। कार का शीशा तोड़ने के बाद हमलावर फिल्मी स्टाइल में कार में बैठे चालक और उनके दोस्त को बाहर खींच कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि कार सवार युवकों को मारते समय एक हमलावर के हाॅकी से एक ई-रिक्शा चालक को चोट लग गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने हमलावरों को भागते समय एक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश मेर हमलावरों ने गोलबंद होकर वारदात को अंजाम दिया है। हमलावरों ने इससे पहले सोनूघाट पर मारपीट की थी।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें