देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हिरंदापुर चौराहा के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में घायल तीन युवकों को लेकर जा रही एंबुलेंस गड्ढे में जा गिरी। इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के दिलीप राजभर (30), श्यामसुंदर राजभर (38), मंगलवार की रात नौ बजे के करीब रामपुर कारखाना के बरवा मीरछापर गांव के अपने करीबी बबलू राजभर (22) को स्कूटी से छोड़ने उसके गांव जा रहे थे। बरवा मीरछापर गांव के पास मुख्य मार्ग पर उनकी स्कूटी को किसी अज्ञात बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी चालक श्यामसुंदर अनियंत्रित हो गया। इससे स्कूटी के साथ ही तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घायलों के साथ एंबुलेंस में दिलीप का भाई सुनील और भाभी भी जा रही थी।
एंबुलेंस रामपुर कारखाना के हिरंदापुर पहुंची थी कि तिराहे पर दाहिने पांडेयचक की तरफ मुड़ने की बजाय सीधे गड्ढे में चली गई। सूचना पर परिजनों सहित गांव के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने लोगों की सहयोग से सभी को बाहर निकलवाकर दूसरी एंबुलेंस बुलाकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब