देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय पुरुष वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कुल 11 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में देवरिया छात्रावास की टीम ने स्टेडियम को 22-25, 25-22, 25-17 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही ने किया। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं अभिमन्यु सिंह रिक्कू ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच बांकी और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। बांकी ने केवी देवरिया को 21-13, 21-18 से हराया। दूसरा मैच सूर्या एकेडमी व बरियापुर के मध्य खेला गया। पहला सेट बरियारपुर ने 15-07, 15-08 से जीता। तीसरा मैच पीडी एकेडमी व मदनपुर के बीच हुआ। मदनपुर 21-10 से विजयी रहा।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब