बरहज। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को महेन गांव स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर से अवैध कब्जा खाली कराया। बुलडोजर और भारी मात्रा में पुलिस को लेकर कब्जाधारकों में खलबली रही। लोगों के अनुसार मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों का लंबे समय से कब्जा कर रखा था। शिकायत पर जिसे प्रशासन ने खाली कराया।
महेन गांव के प्रधान अभय यादव, मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश भारती, कृष्णमणि गोस्वामी, घनश्याम भारती आदि ने मंदिर परिसर से कब्जा खाली कराने की मांग किया था। जिस पर एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सर्वे अनिल तिवारी, रुद्रपुर, बरहज रवींद्र मौर्य, राजस्व निरीक्षक बैरिस्टर चौबे, थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद सहित पुलिस टीम ने जांच करने के बाद मंदिर पहुंच कब्जा खाली कराया।
बताया जा रहा है कि महेन गांव स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में चाय-पान की गुमटी आदि रखकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था।
जिससे पूजा-अर्चन के लिए आने वाले भक्तों को काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने प्रशासन से की थी।