फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्ची को खोजने का नाटक कर रहा था आरोपी

Thu, 12 Feb 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और उसके बाद निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोपी के पिता और छात्रा के दादा सगे भाई हैं। इसके अलावा दो भाई और हैं।
विज्ञापन

चार भाइयों का परिवार अलग होने के बावजूद एक ही घर में रहते हैं। एक-दूसरे के साथ सबके रिश्ते भी सामान्य हैं। इस घटना न केवल मानवीय रिश्ते को कलंकित किया है, बल्कि भरोसे को भी तोड़ा है। वहीं एक गरीब परिवार के सपनों को भी पलभर में तार-तार कर दिया है।
बच्ची के पिता रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्य में मजदूरी का काम करते हैं। परिवार की माली हालत कमजोर होने के बावजूद वह अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर कुछ बनाने का ख्वाब देख रहे थे। प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पढ़ने में होशियार थी। बुधवार को भी वह तैयार होकर चहकते हुए स्कूल गई थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि अब वह कभी घर वापस नहीं लौटेगी। बच्ची जब गायब हुई तो आरोपी ग्रामीणों के साथ मिलकर छात्रा की तलाश करने लगे। जब एक बच्चे और प्रधानाध्यापक ने आरोपी पर ही शक जताया तो वह वहां से भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। लोग बताते हैं कि आरोपी छात्रा को अक्सर गोद में उठाकर उसे खेलाता था, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि आरोपी की मंशा ऐसी घृणित है। इतना पवित्र रिश्ता होने के चलते ही स्कूल वालों ने भी बच्ची को आसानी से उसके साथ भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी की हरकत से पूरा गांव काफी नाराज है। लोगों ने उसे घटनास्थल पर ही आरोपी की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों का कहना है कि वह इंसान नहीं है। ऐसे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें