एकौना। पचलड़ी चौराहे पर पुलिस से विवाद करने वाले शख्स को सोमवार को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
एसडीएम ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोप है कि युवक ने रविवार की पचलड़ी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा और सिपाही से विवाद किया था। पचलड़ी चौराहे पर दरोगा विजय सिंह हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों का वह चालान कर लगे। एक बाइक की फोटो ले रहे थे कि मांगा कोड़र गांव निवासी युवक विवेकानंद यादव पुलिस से उलझ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पुलिस से मारपीट करने लगा। युवक ने दरोगा से जमकर मारपीट किया। लोगों ने बीच बचाव किया, तब पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में ली।
सोमवार को पुलिस युवक को लेकर तहसील पहुंची। एसडीएम ने आरोपी युवक को 14 दिन के लिए शांति भंग के आरोप में भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान युवक पुलिस से उलझ गया। संवाद