बरियारपुर। बिशुनपुरकला और बेलवनिया चौराहा के बीच सोमवार की शाम बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई । दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक घायल बगहा मठिया और दूसरा बलिया जिले का रहने वाला है। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि सड़क दुर्घटना में दोनों वाहन सवार घायल हो गए हं । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। संवाद