फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रामीणों की पिटाई से घायल फायरिंग के आरोपी की पटना में इलाज के दाैरान मौत

Wed, 29 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खामपार। जिले की सीमा से सटे बिहार प्रांत के लाला छापर पोखरा गांव में पांच दिन पहले सराफा व्यावसायी से लूट की कोशिश के दौरान एक युवक को गोली मारने के आरोप में भीड़ ने जिस गोलू मिश्रा की पिटाई की थी, उसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। एक बदमाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छपरा पोखरा गांव के चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी दीपक वर्मा से लूट की कोशिश की थी। इस दौरान वहां पहुंचे सिसई गांव निवासी 40 वर्षीय डब्लू मिश्रा को बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों की बाइक को आग के हवाले कर दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान एक बदमाश विशाल यादव निवासी महादेवा सिवान की शुक्रवार की रात गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि घटना का मुख्य आरोपी कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान पटना में सोमवार को मौत हो गई। वही एक अन्य घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस मामले में बिहार पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) भाटपार रानी सर्किल के थानों से भी संपर्क कर रही है। एसओ भोरे रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि बदमाशों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार छापा मार रही है। भाटपार रानी के थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि बिहार पुलिस मामले की जांच के सिलसिले में स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें