फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली के लेखपाल निलंबित

Tue, 17 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में तहसील दिवस पर फरियाद सुनते डीएम अनीता श्रीवास्तव, सीडीओ यशू रुस्तगी और एसपी प्रभाकर चौधरी
विज्ञापन
डीएम अनिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को रुद्रपुर में तहसील दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनी गई । इस अवसर पर राशन और पानी का मामला छाया रहा। कई गांवों के लोगों ने कोटेदारों पर राशन हड़पने का आरोप लगाया, तो अधिकांश गांव के लोगों ने पोखरियों पर कब्जा और पानी की किल्लत की समस्या लेकर तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने पोखरी में अवैध खनन की शिकायत को अनसुनी करने के आरोप में देवकली जयराम के लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया।उन्होंने एसडीएम से तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर रिपोर्ट भेजने को कहा। 
विज्ञापन



तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर सुबह दस बजे डीएम अनिता श्रीवास्तव, सीडीओ यशु रुस्तगी और एसपी प्रभाकर चौधरी पहुंच गए। इस अवसर पर आए विभिन्न विभागों से संबंधित आए कुल 41 मामलों में से मौके पर महज पांच शिकायतों का निस्तारण हो पाया। तहसील दिवस के दौरान सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एसडीएम राकेश सिंह, बीएसए मनोज कुमार मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह, एनटीआर डॉ. संजीव कुमार दीक्षित, अनूप तिवारी, सीमा मिश्रा, चंद्रशीला यादव, बीडीओ रामबिलाश राय, राजेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें