फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंपो चालकों ने दिया धरना

Sun, 27 Oct 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। टेंपो चालक यूनियन ने शनिवार को शहर के कचहरी चौराहे तक आने की अनुमति देने की मांग को लेकर पुरवा चौराहा स्थित गैस गोदाम के पास धरना दिया। उनका कहना था कि नगरपालिका की ओर से निर्धारित स्टैंड से सवारी नहीं मिलने से उनकी कमाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीएम को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं टीएसआई ने कहा है कि शहर में आए तो पुरानी गाड़ियों का पांच हजार का चालान किया जाएगा, साथ ही वाहन को भी सीज करेंगे।
विज्ञापन

यूनियन से जुड़े चालकों ने बताया कि गौरीबाजार, बैतालपुर, पुरवा से जाने वाले ऑटो चालकों को एसएसबीएल इंटर कॉलेज के सामने ही रोक दिया जा रहा है। ऐसे में सवारी उतरते समय पूरा पैसा नहीं दे रही है। टीएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगरपालिका की ओर से ऑटो व टैम्पो चालकों को निर्धारित जगहों पर स्टैंड दिया गया है। वह इसके एवज में इनसे वसूली भी कर रही है। ऐसे में वह अपनी जगह से ही सवारी भरेंगे। जब जगह दे दिया गया है तो कचहरी चौराहे से क्यों भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें