फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर टेंपो चालक को लूटा

Sun, 26 Feb 2017 10:38 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चाकू दिखाकर टेंपो चालक से बाइक सवार बदमाशों ने नगदी व सोने का चेन लूट लिया। विरोध करने पर चालक की बदमाशों ने पिटाई किया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज हुआ।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी जीतेन्द्र गोड़ टेंपो चलाता है। वह शनिवार की शाम करीब 6 बजे सवारी लेकर मटियरा जगदीश गांव में गाया था। वापस लौटते समय गांव के बाइक सवार दो युवकों ने टेंपो रोका। टेंपो रुकते ही एक बदमाश चालक के गले पर चाकू सटा दिया। चालक का आरोप है कि पूरे दिन की कमाई 1270 रुपये और गले से सोने का चेन बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक की पिटाई किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके पूर्व भी इस रोड पर एक बार लूट की घटना हो चुकी है। लोगों की माने तो पुलिस गश्त कम होने के कारण इधर बदमाशों की सक्रियता रहती है। चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय ने बताया कि मैं मईल एक नेता के वीआईपी कार्यक्रम में आया हूं। इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें