फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं ःप्रमोद

Sun, 26 Feb 2017 10:35 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी जेपी जायसवाल के पक्ष मे ब्लॉक चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। उनको कुण्डली देखना आता है। अखिलेश के नेतृत्व मे सपा और कांग्रेस गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। 
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी ने मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि नोटों की बदौलत टिकट बांटने वाली बहन जी को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना नहीं आता। वह सिर्फ रुपये को तवज्जो देती हैं। ऐसा मुखिया कोई पसंद नहीं करेगा। सपा प्रत्याशी जेपी जायसवाल ने कहा कि मौका मिलते ही विकास कार्यों को तरजीह देंगे। साथ ही किसानों और मजदूरों के हित में बैतालपुर की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने का प्रयास करना प्राथमिकता होगा। सभा को मुख्य रुप से जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, विजय रावत, संगम यादव,  कमला यादव, बांकेलाल यादव, सुभाष लाल श्रीवास्तव, रामानंद यादव, गया शंकर यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि,  हरेन्द्र यादव, संतोष यादव, भीम यादव, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
नहीं आए राजबब्बर, कार्यकर्ता मायूस
बैतालपुर। सपा प्रत्याशी जेपी जायसवाल के पक्ष में कांग्रेस के स्टार  प्रचारक एवं फिल्म अभिनेता राजबब्बर के मंच पर नहीं पहुंचने से कार्यकर्ताओं  में मायूसी छा गई। क्योंकि वह सिर्फ इस लिए आए थे कि फिल्म अभिनेता से रूबरू  होंगे। बताया गया कि अचानक तबियत खराब होने के कारण नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें